Bikaner Live

*श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास के श्याम मोदी अध्यक्ष नितिन खत्री प्रचार मंत्री बने*

बीकानेर | श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर के चुनाव 29 सितंबर को खत्री मोदी भवन, मरुधरा कॉलोनी, बीकानेर में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार खत्री, पुष्पेंद्र चौधरी, गगन मोदी और अन्य एडवोकेट की देखरेख में, देवस्थान विभाग की पर्यवेक्षक कविता चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की।

श्याम मोदी ने लक्ष्मण मोदी को 97 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद जीत प्राप्त की । मनोज मोदी ने राजेश खत्री को 7 वोटों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सचिन मोदी ने गौरव मोदी को 39 वोटों से हराकर कोषाध्यक्ष पद हासिल किया। मंत्री पद के लिए दिनेश मोदी ने सुशील मोदी को 7 वोटों से पराजित किया। सुनील मोदी ने नारायण मोदी को 108 वोटों से हराकर उपमंत्री पद जीता। प्रचार मंत्री के लिए नितिन खत्री ने श्याम सुंदर मोदी और मुकेश कुमार मोदी को क्रमशः 90 और 54 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!