Bikaner Live

*एसडीएम जिला अस्पताल मे ओपीडी समय में होगा परिवर्तन*

बीकानेर 30 सितंबर 2024, एक अक्टूबर से राजकीय एसडीएम अस्पताल मे आउटडोर मे मरीजों को देखने के समय मे परिवर्तन रहेगा जिसके अनुसार अब जिला अस्पताल में ओपीडी समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा एवं इसी प्रकार अस्पताल में जांचों हेतु सैंपल लेने एवं एक्सरे एवं अन्य जांचों का समय भी सुबह 9 बजे से रहेगा। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि प्रधानाचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के दिशा निर्देशों की पालना मे जिला अस्पताल में ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है। हालांकि रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश वाले दिनों में ओपीडी समय सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक यथावत रहेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!