
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने छीना झपटी कर मोबाइल छीन ले जाने वालो के खिलाफ बड़ी कारवाई की है। बीकानेर पुलिस ने ऐसे 190 मोबाइल पकड़े हैं। बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत यह करवाई की। साइबर पुलिस और थाना स्तर की टीमों ने करवाई करते हुए विभिन कंपनी की 190 मोबाइल जब्त किए हैं। जिनकी कीमत करीब चालीस लाख के आसपास है। एसपी ऑफिस में ही एसपी कावेंद्र सागर ने कई लोगो को वापिस मोबाइल दिए है और अन्य मोबाइल भी जानकारी देकर ले सकते है।कुछ फ़ोन उनके मालिको को लौटा दिए है।
पुलिस ने अपील की हे की मोबाईल फोन गुम होने पर दूरसंचार विभाग का ऑनलाईन पोर्टल Ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज करेंतथा साईबर ऑनलाईन फ्रॉड होने पर Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाईन नम्बर 1930 या जिला बीकानेरके हेल्पलाईन नम्बर 7877045498 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवाये ताकि आपकी मदद कर विधिक कार्यवाही करसके।













