Bikaner Live

*केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर ने मनाया अपना 32वां स्थापना दिवस* *उन्नत तकनीकों के पौधों और उन्नत बीजों की अधिक उपलब्धता के साथ प्रचार एवं प्रसार की आवश्यकता- सुमित गोदारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग*


भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर ने अपना 32वां स्थापना दिवस 01 अक्टूबर, 2024 को मनाया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान सरकार ने संस्थान के कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र का उदघाटन किया तथा इस आयोजन में लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर किसानों को सम्बोधति करते हुए उन्होने खेजड़ी, काचरी, काकडिया एवं मतीरे की उन्नत तकनीकों के पौधों और उन्नत बीजों की अधिक उपलब्धता पर जोर दिया एंव इसे अधिक से अधिक प्रसार करने पर जोर दिया। किसानों को खेती के को वैज्ञानिक तरीके अपनाने के लिए कहा जिससे की अधिक उपज ली जा सके।

संस्थान के निदेशक डॉ जगदीश राणे ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया, इस अवसर पर संस्थान ने 8 तकनीकी बुलेटिन, एवं 14 फोल्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर किसानों का सम्मान भी किया गया। डॉ लता सुरेश, हैड, आई.आई.सी.ए., मानेसर ने ड्रोन तकनीकी के बारे में किसानों को विस्तार से बताया एवं इसकी ट्रेनिंग के सम्बन्ध में बाताया ।

डॉ. ए. के. गहलोत ने इस क्षेत्र के पशुओं के लिए प्रोटीन युक्त चारा फसल और वृक्ष प्रजातियों की मिश्रित खेती पर जोर दिया। संस्थान के पूर्व निदेशक सतीस कुमार शर्मा ने संस्थान की प्रगति के बारे अपने विचार रखे एवं और अधिक प्रगिति की आशा की तथा इस अवसर पर संस्थान ने आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, ग्वालियर के साथ एवं दो उद्यमियों के साथ एम.ओ. यू किया।

डॉ धुरेन्द्र सिंह, प्रधान वैज्ञानिक ने इस अवसर पर पधारे सभी किसानों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों को धन्वाद

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!