Bikaner Live

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने सुने आमजन के परिवाद, दिए अधिकारियों को निर्देश*

बीकानेर, 1 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को अपने सादुल गंज स्थित आवास पर जनसुनवाई की। गोदारा ने बीकानेर जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र से आए ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने और संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमसम्मत होने वाले कार्यों में अधिकारी लापरवाही ना बरते। संवेदनशीलता के साथ आमजन की बात को सुनें और होने लायक कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए।
जनसुनवाई में सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों पर प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जनसुनवाई में कई गांवों से प्रतिनिधि मंडल द्वारा रिक्त पदों को भरवाने की मांग की गई। इस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!