Bikaner Live

गांधी और शास्त्री का आत्म बल देता रहेगा युवा पीढ़ी को प्रेरणा

2 अक्टूबर 2024 राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर। महात्मा गांधी की 155 वीं तथा लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाले उनके व्यक्तित्व और कर्तृत्व का स्मरण कर उनकी जयंती समारोहपूर्वक मनाई गयी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता महाविद्यालय के संकाय सदस्य इतिहास के डॉ महेश लोहिया तथा राजनीति विज्ञान के डॉ प्रेम रतन हटीला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गांधी दर्शन के मुख्य आयामों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। अर्थशास्त्र के सहायक आचार्य श्री मोहित शर्मा ने गांधी और शास्त्री के अवदानों को याद करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे उनके आदर्शों को स्वयं में समाहित करें और सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी और शास्त्री दोनों के ही व्यक्तित्व में आत्म बल प्रधान था। आत्मबल के कारण ही दोनों ने अपने युग की समस्याओं का सफलता पूर्वक मुकाबला किया। विद्यार्थी दीनता का भाव छोड़कर आत्म बल का विकास करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी पीयूष और पूजा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ लीला कुमारी ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!