

शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा आज 02 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शाला प्रांगण से शाला प्रधान श्री हनुमान छींपा और शाला सचिव श्री रमेश कुमार मोदी ने महात्मा गांधी के प्रतिरूप के रूप में शाला के छात्र राजपाल गोदारा को गांधी जी बनाकर प्रभात फेरी का प्रारंभ किया। यह प्रभात फेरी शाला परिसर से रवाना होकर लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर होते हुए पुनः शाला परिसर पहुंची। जिसमे जगह जगह लोगो ने गांधी जी बने शाला के छात्र राजपाल गोदारा का स्वागत भी किया गया। प्रभात फेरी में शाला के विद्यार्थियों द्वारा गांधी जी के सिद्धांतो का और करुणा वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के पोस्टर बनाकर सम्पूर्ण मोहल्लेवासियों को प्रेरित भी किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब और करुणा क्लब इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गांधी जयंती उत्सव के अंतर्गत शाला प्रांगण में सर्व धर्म प्रार्थना सभा और गीत गायन के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर शाला सचिव श्री रमेश कुमार मोदी ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आगाज गणेश वंदना करते हुए किया। लगातार सभी धर्मों की प्रार्थना हुई जिसमे शाला के छात्र हबीब द्वारा इस्लाम धर्म, शाला की अध्यापिका श्रीमती अनिता व्यास द्वारा सनातन धर्म और सिख धर्म की प्रार्थना शाला की अध्यापिका श्रीमती नीतू द्वारा विशेष रूप से की गई। इसके पश्चात शाला की बालिकाओं मानवी सोलंकी, दीपिका, शैली सोलंकी और योगिता सोलंकी द्वारा गांधीगिरी सत्याग्रह पर आयोजित एक्ट भी किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने करुणा वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पूरे सप्ताह नियमित कार्यक्रम द्वारा वन्य जीव संरक्षण हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत के मिशन से सभी जगह स्वच्छता रखने का आगाज भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शाला सचिव श्री रमेश कुमार मोदी ने किया और इस अवसर पर अंकुश गहलोत, रजनीकांत त्रिपाठी, कमला जोशी, चंद्रा सोलंकी, पूजा सेन, विद्या व्यास, गायत्री राठौर, सीमा पूरी, उमा सोलंकी, पूजा आचार्य आदि उपस्थित रहें।















