Bikaner Live

विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू आवासहीन व्यक्तियों को पट्टे वितरण समारोहमुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम, जिले के 2007 लोगों को मिले पट्टेमुख्यमंत्री ने श्री मनफूल नाथ से किया संवाद

बीकानेर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू आवासहीन व्यक्तियों को पट्टे वितरित किए।

इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास, जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, बीकानेर प्रधान श्री लाल चंद आसोपा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल, एसीईओ श्री दिलीप कुमार, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, राज्य सरकार के नामित प्रतिनिधि श्री टेकचंद बरडिया, श्री मुरलीधर सोलंकी, श्री विष्णु बंजारा, श्री सोहन सांसी, विकास अधिकारी श्री भोम सिंह इंदा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बीकानेर के श्री मनफूल नाथ से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संवाद किया।कालबेलिया जाति के मनफूल नाथ ने बताया कि वह घुमक्कड़ परिवार के हैं। वे कई वर्षों से भटक रहे हैं, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि उनकी पहल के कारण यह पट्टा मिला है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि पट्टा मिला है तो जल्दी ही घर भी बनेगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 21 हजार पट्टे वितरित किए। वहीं जिले के 2007 लाभार्थियों को पट्टे दिए गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर पांचू के विकास अधिकारी श्री जसवंत सिंह बिश्नोई का सम्मान किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा और गोपाल जोशी ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!