Bikaner Live

पेडीवाल ग्रुप नापासर का टेंट अधिवेशन गोदारा एवं पचीसिया ने किया उद्धघाटन संभाग के टेंट व्यवसाइयों ने निभाई भागीदारी

पेडीवाल ग्रुप नापासर द्वारा बीकानेर संभाग के टेंट व्यवसाइयों को कम लागत मूल्य पर बेहतरीन टेंट का सामान उपलब्ध करवाने हेतु टेंट अधिवेशन का आयोजन रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में किया | अधिवेशन का उद्धघाटन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने किया | पेडीवाल ग्रुप के संरक्षक रामकिशन पेडीवाल एवं घनश्याम पेडीवाल ने बताया कि हमारे परिवार द्वारा आजादी पूर्व से तिरपाल आदि का कार्य किया जा रहा है | टेंट व्यवसाइयों को उचित दर एवं क्वालिटी आइटम उपलब्ध करवाने हेतु इस अधिवेशन का आयोजन किया गया है | इस अधिवेशन में बीकानेर संभाग से टेंट व्यवसायी, रिसोर्ट आदि के खरीददार खरीददारी हेतु पधारे हैं | इस अधिवेशन में टेंट के पर्दे, सीलिंग, कूलर, क्रोकरी, मेटिंग, फर्नीचर, तिरपाल व आर्टिफिशियल फ्लावर जैसे अनेक आइटमों को प्रदर्शित किया गया है | इस अवसर पर अशोक पेडीवाल, श्यामसुन्दर बाहेती, जगदीश राठी, पूनमचंद कच्छावा, श्यामसुन्दर सोनी, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, मदनगोपाल पुरोहित, विनोद गोयल, सुदर्शन मुखीजा, विमल दम्माणी, किशन पारीक सहित संभाग के टेंट व रिसोर्ट व्यवसायी उपस्थित हुए |

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!