Bikaner Live

“रुक जाना नहीं तू कहीं हार के”  रंगारंग फिल्म संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने बिखेरी स्वर लहरियां

बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर की ओर से महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में रविवार की शाम को हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना की जयंती व हिंदी सिनेमा की पहली महिला संगीतकार उषा खन्ना के जन्म दिवस पर कार्यक्रम रुक जाना नहीं तू कहीं हार के रंगारंग संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक कादरी ने रविवार को
प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम के अतिथि एम. आर .मुगल ,सुशील यादव ,नेमीचंद गहलोत, सैयद अख्तर अली थे । कार्यक्रम में डॉ अमित अरोड़ा, डॉ मनीष पुष्करणा, अहमद हारून कादरी, दीपक खत्री, प्रदीप खत्री ,संजय मोदी, अजय कुमार शर्मा ,रामकिशोर यादव, संजीव एरन ,एम .आर. कुकरेजा ,राजेश अरोड़ा, मनफूल पंवार सहित आदि कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किए।
(फोटो 01 रूक जाना नहीं तू कहीं हार के फिल्म संगीत कार्यक्रम में अतिथियों व कलाकारों के द्वारा ग्रुप फोटो।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!