Bikaner Live

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह नोखा अणुव्रत छोटे-छोटे व्रत -अणुव्रत अर्थात छोटे-छोटे व्रत व्यक्ति ग्रहण करें तो मानव मात्र का कल्याण निहित

अणुव्रत छोटे-छोटे व्रत से मानव का कल्याण
अणुव्रत अर्थात छोटे-छोटे व्रत व्यक्ति ग्रहण करें तो मानव मात्र का कल्याण निहित है। व्यसन मुक्त,हिंसा मुक्त ,भ्रष्टाचार मुक्त बने। व्यक्ति बदले जीवन बदले सौहार्द हो अणुव्रत व्यापक बने तब राष्ट्र का उत्थान संभव है यह उद्गार शासन गौरव साध्वी राजीमती ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत रखे। नव दीक्षित साध्वी मनोज्ञ प्रभा ने अणुव्रत को संजीवनी बूटी अमृत की घूंटी बताया। प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी बताया। साध्वी पुलकित यशा ने नवाह्न्विकजप अनुष्ठान करवाया ।सांप्रदायिक सौहार्द विषय पर श्री रमेश व्यास अहिंसा पर अनुराग बैद अनुशासन पर श्रीमती मंजू बैद पर्यावरण पर सुनील बैद जीवन विज्ञान पर मधु पारख अणुव्रत पर कविता इन्दर चन्द बैद कवि ने नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा ने अनुव्रत को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कुशल संचालन अणुव्रत समिति अध्यक्ष मनोज घीया ने किया ।आभार ज्ञापन मंत्री महावीर नाहटा ने किया।

मीडिया प्रभारी इन्दरचन्द बैद कवि नोखा राजस्थान

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!