Bikaner Live

नये सिरे से सफाई कर्मचारी भर्ती की चांवरिया ने उठाई मांग


बीकानेर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल चांवरिया ने सीएम भजनलाल शर्मा,डिप्टी सीएम दिया कुमारी व स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह को अलग अलग ज्ञापन भेजकर नये सिरे से सफाई कर्मचारी भर्ती करने की मांग की है। चांवरिया ने पत्र में सफाई कर्मचारी 2012 के बनाएं नियम का हवाला देते हुए कहा कि बार बार भर्ती प्रक्रिया में आ रही अड़चन से वाल्मिकी समाज के युवाओं में निराशा छा गई है और बेरोजगारी के दंश से वे सदमे में है। ऐसे में जल्द इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी कर वाल्मिकी समाज के युवाओं को इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएं। चांवरिया ने समाज की ओर से किये गये आन्दोलन के समय सरकार के साथ हुए समझौते का भी हवाला देते हुए शीघ्र भर्ती प्रक्रिया करने की गुहार लगाई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!