Bikaner Live

*70 वॉ वन्यप्राणी सप्ताह में समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह*

आज दिनांक 08.10.2024 को इनडोर ऑडिटोरियम भवन, वेटरनरी विश्वविद्यालय, राजुवास, बीकानेर में 70 वे वन्य प्राणी सप्ताह 2024 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग से डॉ. राजेश हर्ष, डॉ. गजेन्द्र सिहं राजपुरोहित, डॉ. मनाली जैन, डॉ. पुष्पेन्द्र रंगा एवं उप वन संरक्षक वन्यजीव बीकानेर श्री संदीप कुमार छलानी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री मुकेश कुमार सौकरिया रहे। इस अवसर पर वन्यजीव सप्ताह के तहत सप्ताह भर में विद्यार्थियों हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मातृ सेवा सदन डी एस वी बालिका माध्यमिक विद्यालय, गीता चिल्ड्रेन से. स्कूल, न्यू सेन्ट पोल सै. स्कूल, नेहरु मेमोरियल सै. स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक भी उपस्थित रहे। उप वन संरक्षक वन्यजीव बीकानेर का समस्त स्टॉफ, डॉ. करण पुरोहित, पशुधन सहायक, क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुकेश कुमार सौकरिया आदि उपस्थित रहे। श्री संदीप कुमार छलानी उप वन संरक्षक वन्यजीव बीकानेर ने बताया कि वन्यप्राणी सप्ताह मनाने की सार्थकता इसी में है कि हम वन्य प्राणियों के महत्व को समझें, अधिक से अधिक पेड़ लगाये व इनका संरक्षण करे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यालय, स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!