Bikaner Live

ग़ज़ल नाइट्स कार्यक्रम 10 अक्टूबर को, ग़ज़ल गायक दिवंगत जगजीत सिंह की एनिवर्सरी पर

बीकानेर। पार्थ म्यूजिकल ग्रुप एवं सुप्रवाह म्यूजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय जगजीत सिंह के शादी की सालगिरह पर नोखा रोड़ स्थित मिलेनियम होटल हॉल में कल 10 अक्टूबर की शाम 6 बजे से एक गजल नाइट्स का आयोजन किया गया है, इसमें बीकानेर के नामचीन गजल सिंगर्स कुलदीप रील ,नीरज स्वामी, दलजीत सिंह ,हितेंद्र व्यास ,भानु अरोड़ा ,नरेंद्र खत्री, दिनेश चांवरिया, मनजीत , ऑलविर नानक ,शुभेन्द्र अग्निहोत्री जैसे सुरीले गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम के अतिथियों में रामदेव अग्रवाल, नेमीचंद गहलोत, सुशील यादव, हनुमान कड़ेल ( सोनी), गणेश सोलंकी, नवीन सोलंकी, मेघना शर्मा, मंजू गुलगुलिया (जैन), चंचल सैन सहित आदि मौजूद रहेंगे। यह जानकारी कार्यक्रमक्रता दिनेश दिवाकर ने दी है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!