Bikaner Live

13 विभागो में 58 कार्मिक अनुपस्थित  जारी हुएं कारण बताओ नोटिस


बीकानेर -नोखा (आई सी मोदी) नोखा में पहली बार किसी प्रशासनिक उच्च अधिकारी ने एक ऐसा प्रशासनिक सुधार हेतु कार्य किया और किसी को भनक तक नहीं लगने दी उन्होंने तहसील मुख्यालय के सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार अनुभाग -4 द्वारा निर्देशानुसार नोटिस थमा दिए मिली जानकारी अनुसार नोखा उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ ने मंगलवार 8 अक्टूबर 2024 को प्रातः 9:40 बजे अपने कार्यालय से रवाना होकर नोखा के 13 विभागो का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित पाए गए 58 कार्मिको को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया साथ ही संबंधित कार्यालयध्यक्षों को भी कार्यालय में अनुशासन प्रबध , प्रबंधन में कमी,लापरवाही हेतु कारण बताओं नोटिस जारी किए गए । मिली जानकारी के अनुसार औचक निरीक्षण हेतु दो टीमें बनाई गई एक में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट स्वयं दूसरी में नोखा तहसीलदार चंद्रशेखर टांक थे ।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि तहसील कार्यालय में पांच कार्मिक, पंचायत समिति में छ,जन स्वास्थ्य अभियान में आठ,पशु चिकित्सालय में एक, नगर पालिका में एक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी में पांच, सार्वजनिक निर्माण विभाग में 14, सूचना प्रौद्योगिकी में एक ,जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में पांच ,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी में तीन, ब्लॉक सांखियकी में दो, जिला परिवहन अधिकारी में पांच, कृषि निर्देशालयों में दो ,इस प्रकार 13 विभाग मैं 58 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए उन्हें नोटिस दिए गए हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!