Bikaner Live

बीकानेर में बदला मौसम , धूप के साथ अच्छी बारिश :दोपहर बाद बारिश ने किया मौसम सुहावना,

बीकानेर में मौसम अचानक बदल गया है। सुबह तेज गर्मी के बाद 12:00 बजे से ही मौसम ने अंगड़ाई लेनी चालू कर दी थी और आकाश में बादल छा गए थे दोपहर 3:00 बजे तक रिमझिम बारिश स्टार्ट हुई और इस बारिश में बीकानेर शहर सहित ग्रामीण अंचल को अच्छी तरह से एक बार अच्छी तरह से भिगो दिया

धूप और बारिश के मिलन में बच्चों ने आकाश में बने सतरंगी इंद्रधनुष का भी आनंद लिया। बीकानेर में भी मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद पूरी हो गई है। महज दस मिनट हुई रिमझिम बारिश के बाद सड़कों पर पानी तो नहीं भरा, लेकिन फसलों को कुछ पानी मिल गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की तुलना में ज्यादा बारिश हुई है। ऐसे में बारानी (असिंचित) फसलों को कुछ राहत मिली है। पिछले करीब एक महीने से बारिश नहीं होने से बारानी क्षेत्र की फसलों को नुकसान होने की आशंका थी, लेकिन एक-दो दिन की बारिश ने कुछ उम्मीद बांध दी है। सुबह तक गर्मी से हाल बेहाल थे लेकिन दोपहर बाद बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रिमझिम शुरू हो गई, जो धीरे धीरे बारिश में तब्दील हो गई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले मंगलवार को लूणकरनसर डूंगरगढ़ सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!