Bikaner Live

अस्पतालों में डेंगू बुखार जागरूकता के पोस्टर लगाए

                    शहर में डेंगू बुखार पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा न पहल करते हुए अस्पतालों में डेंगू मच्छर मादा एडीज एजिप्टी मच्छरों से बचाव , लक्ष्मण , सावधानी के सचित्र पोस्टर लगाए गए। सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी,सीए निकिता,सीए प्रणाम,सीए मुकुल सोनी, राजकुमार पाण्डिया , महेंद्र सोनी ने  राजकीय सेटेलाइट अस्पताल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर, आपातकालीन कक्ष,तथा बच्चा अस्पताल पीबीएम में पोस्टर प्रदर्शन कर लोगों को डेंगू बुखार की जानकारी दी। डा.गुंजन सोनी  प्राचार्य मेडिकल कॉलेज,डा. कपिल इंचार्ज ट्रॉमासेन्टर, सरिता स्वामी चिल्ड्रन हास्पीटल ने बताया कि मच्छर की पहचान करना ही आमजन के लिए  डेंगू बुखार का बेहतर इलाज हो सकता है। डेंगू बुखार जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बनाये गये मच्छर के माडल व पोस्टर्स का अवलोकन कर सराहना करते  प्राचार्य गुंजन सोनी ने डेंगू मच्छर मादा एडीज एजिप्ट की पहचान लक्षणों बचाव एवं सावधानी के लिए आमजन को जागरूक करने के प्रयास की सराहना की।
अस्पतालों में डेंगू बुखार पीड़ितों की बढ़ती संख्या मरीजों की भरमार हो रही है
आमजन को डेंगू बुखार से जागरूक करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओ का अभियान  बस स्टेंड, स्कूल, कालेजों ग्रामीण क्षेत्रों में
आमजन व  स्कूलों में विद्यार्थियों को डेंगू फैलाने वाले मच्छर मादा एडीज एजिप्टी से सावधान रहने तथा बचाव और लक्षणों की  जानकारी दी जायेगी।
डेंगू मच्छर आम मच्छर से अलग होता है इसके काटने पर अचानक तेज बुखार,सिर में दर्द, मांस पेशियों में जकड़न, घुटनों में दर्द जैसे लक्षणों को अनदेखा ना करें तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें। मादा एडीज एजिप्टी मच्छर अन्य मच्छर से अलग होता है यह दिन में काटता है तथा अधिक ऊंचाई पर उड़ नहीं सकता। इसके शरीर पर चीते जैसी धारियां होती है। मादा एडिज मच्छर काटने के बाद छिप जाती है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!