
बीकानेर। बीकानेर स्थित सट्टा बाजार के बीच बने नाले पर लगे ढक्कन टूटे होने के कारण यहां यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है कारण
एक तो सड़क का रास्ता सांकड़ा व फिर इधर से एक तरफ रास्ता । यही नही कमोबेश यही हालात कोटगेट के दाएं व बाएं दरवाजों के आगे है जहां पर भी नाले के ढक्कन टूट कर अंदर धंस गए है। इनके निस्तारण बाबत सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार,सोनगिरि वेल,बीकानेर ने कई बार नगर निगम,बीकानेर के अधिकारियों के साथ साथ जिला प्रशासन को भी अवगत कराया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई । अब जब हालात ज्यादा खराब है तो नाले पर यातायात पुलिस का बेरिकेट लगाकर छोड़ दिया गया है ताकि कोई राह चलता वाहन चालक या पैदल राहगीर इसमें न गिरे। सुथार ने बताया कि कोटगेट ,केईएमरोड़ मार्ग, तोलियासर भैरूजी रोड़ की हालत तो इतनी खराब है कि कोई भी वाहन चालक एक मिनट भी यहाँ रुक नही सकता,सड़क पर वाहन खड़ा करना तो दूर पैदल चलना भी दुस्वार हो गया है। सड़क पर रेहड़ी,ठेले वाले तो खड़े रहते है लेकिन कोई अपना वाहन वहां खड़ा नही कर सकता व अगर गलती से किसी ने वाहन खड़ा कर दिया तो ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी उठाकर ले जाएगी। ट्रैफिक पुलिस को चाहिए कि सड़क पर न तो रेहड़ी खड़ी हो न ही कोई ठेले खड़े हो व न ही सड़क पर कोई सामान बेचने वाले बैठे व सभी दुकानदार अपना सामान दुकान से बाहर न रखे तब जाकर कही सड़क पर यातायात के जाम से कुछ राहत मिलेगी अन्यथा हालात सुधरने की बजाय दिन ब दिन खराब ही होते जा रहे है।
अतः नगर निगम से आग्रह है कि दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजार में स्थित सभी नालों पर जिनके ढक्कन टूटे हुए है या टूटकर धंस गए हो उन सभी पर मजबूत ढक्कन लगाए जावे न कि कमजोर व हल्के मटेरियल से बने ताकि इन खुले व टूटे पड़े नालों से कोई गिरकर चौटिल न हो व यातायात भी सुरक्षित व सुचारू रूप से सन्चालित हो सके ।
यातायात तभी सुचारू व सुरक्षित होगा जब सड़कें सुरक्षित व सभी नाले पूरी तरह से कवर हो ।















