Bikaner Live

राजराजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय नवरात्र महोत्सव

बीकानेर । नत्थूसर गेट के बाहर स्थित श्री राजराजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर प्रांगण में गुरुवार से त्रिदिवसीय नवरात्र महोत्सव प्रारम्भ होगा। मंदिर के पुजारी पं. ग्वालदत्त व्यास ने बताया कि गुरुवार सायं सात बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार शाम को प्रांगण में डांडिया महोत्सव होगा और माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर के स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। शनिवार महानवमी को दोपहर में 101 कुंवारी कन्याओं व बटुकों का पूजन करके 151 किलो खीर की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। दर्शनार्थियों का अलसुबह से ही आना जाना लग जाता है वहीं मंदिर परिसर में ललिता सहस्रनाम और दुर्गा सप्तशती के पाठ लगातार जारी है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!