Bikaner Live

अमन कला केंद्र द्वारा किशोर नाइट फिल्म संगीत कार्यक्रम 16 अक्टूबर को

बीकानेर। अमन कला केंद्र द्वारा आगामी 16 अक्टूबर की शाम 7 बजे से टाउन हॉल में हिंदी सिनेमा के जाने-माने पार्श्व गायक किशोर कुमार की 37 वीं पुण्यतिथि व मोहम्मद रफी शताब्दी वर्ष के अवसर पर मोहम्मद रफ़ी व किशोर कुमार के फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम किशोर कुमार नाइट 2024 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक. कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकबाल हुसैन समेजा डायरेक्टर होटल रॉयल इन होंगे अध्यक्षता संयुक्त रूप से राजेश मुंजाल डायरेक्टर बीकानेर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी व एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम करेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ पी के सरीन, डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ मुकेश सिंघल, पत्रकार सैयद अख्तर अली, डॉ हिमांशु दाधीच, यशपाल नागपाल ,मोहम्मद सदीक चौहान ,एम. आर. मुगल, नेमचंद गहलोत ,एम. आर .कुकरेजा, संजीव एरन एवं यशबंशी माथुर होंगे।
बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार किशोर कुमार व मो रफी के गाए गीत प्रस्तुत करेंगे, संचालन एम रफीक कादरी करेंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!