Bikaner Live

शारदीय नवरात्र: अष्टमी व नवमी पर घर-घर पूजी गई कन्याएं

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में महिलाओं ने मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा की और घरों में कन्याओं को भोजन…शारदीय नवरात्र के आठवें दिन घरों और मंदिरों में कन्याओं का विशेष पूजन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं शहर के देवी मंदिरों में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख समर्धि की कामना की शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना हुई। वहीं, घरों में भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराया।सुबह होते ही लोगों ने अपने-अपने घरों व मंदिरों में माता दुर्गा की आराधना कर मन्नते मांगी। मां के भक्तों ने अपने अपने घरों में कन्या पूजन कर भोजन कराया।

देवी मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही भीड़ रही। शारदीय नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को घरों और मंदिरों में कन्या पूजन और भोज कराया गया। सुबह जल्दी उठकर श्रद्धालुओं ने स्नानादि के बाद हवन पूजन किया। इसके बाद कन्याओं का घरों में स्वागत किया गया। सभी को बैठाकर तिलक लगाकर पूजन किया गया। इसके बाद कन्या भोज कराया गया। बच्चों को उपहार स्वरूप फल और उपहार दिए गए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!