Bikaner Live

*बीकानेर के दो युवा अमेरिकी सॉफ्टवेयर कम्पनी में करेंगे काम*

*बीसीए और कॉमर्स में स्नातक के बाद नई राह चुनी हासिल की सफलता*

बीकानेर, 11 अक्तूबर। बीकानेर के दो युवा अमेरिकी कंपनी ‘प्रोग्रामर्स डॉट आईओ’ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करेंगे। कम्पनी द्वारा दोनों का प्राथमिक चयन करते हुए वर्तमान में जयपुर में नियुक्ति दी है। अमेरिका के टेक्सास की कम्पनी की भारत में जयपुर के अलावा दिल्ली और पुणे में भी ब्रांच हैं। एन्ग्रामर्स इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पुखराज प्रजापत ने बताया कि दोनों ने जुलाई में फुल स्टैक डेवलपमेंट कोर्स किया। इन्हें इंटरव्यू, कम्युनिकेशन स्किल डेवलपमेंट, पर्सनल ब्रांडिंग एवं नेटवर्किंग की ट्रेनिंग ‘करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के तहत दी गई। प्रियांशु ने बीसीए किया। वहीं रोहित कुमावत कॉमर्स स्नातक है। इसके बाद टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। शुरुआत में दोनों को चार लाख का वार्षिक पैकेज मिलेगा। जो कि फ्रेशर के तौर पर संतोषजनक है। एन्ग्रामर्स के डायरेक्टर (मार्केटिंग) ने बताया कि शुक्रवार को दोनों युवाओं का स्वागत किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!