Bikaner Live

*मां भगवती स्वरूप कन्याओं का पूजन -श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति में दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी*

12 अक्टूबर, श्रीगंगानगर श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति में दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई एवं 610 व लंगर लगाया गया। मां भगवती स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं के पांव धोकर उन्हें रोली व चावल का तिलक लगाया गया। उसके पश्चात उन्हें प्रसाद देसी घी से निर्मित हलवा, पूरी, खीर, चना व उपहार मे बैलून, चॉकलेट व खिलौने दिए गए। श्री गुरु अर्जुन दास जी ने बताया कि “कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साधक को धन, समृद्धि, और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह पूजा न केवल आर्थिक उन्नति, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शांति भी प्रदान करती है। इसके अलावा, कन्या पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि आती है। कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साधक को धन, समृद्धि, और भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। यह पूजा न केवल आर्थिक उन्नति, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शांति भी प्रदान करती है। इसके अलावा, कन्या पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि आती है।” गुरु अर्जुन दास जी द्वारा दशहरे की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। गुरुजी नहीं बताया कि “दशहरा का गहरा आध्यात्मिक महत्व है, जो भक्तों को धार्मिकता की तलाश करने और अपने दिलों से नकारात्मकता को दूर करने के लिए प्रेरित करता है, इस प्रकार सद्गुण और आंतरिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है। दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है।” समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर,अनुज मल्होत्रा,पडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबडा, राजेश, अंगी एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, नवनीत मलोट, साहिल, देवेंद्र, संजु, जगतार सिंह, सिद्धू, टीचर किरण, संदीप जोशी, पुनम, कमलजीत, भुल्लर महेंद्र, भटेजा व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी गई।साथ ही शाखा बीकानेर में भी दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।प्रेस विज्ञप्ति

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!