Bikaner Live

माहेश्वरी महिला समिति ने 51 कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाकर किया पूजन


जिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नवरात्रि की नवमी तिथि को अन्त्योदय नगर स्थित करणी माता के मंदिर में 51 कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाया गया l माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता पवन कुमार राठी ने प्रेस को दी गई जानकारी बताया कि आज का यह कार्यक्रम जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया l इस अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति की ओर से 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया तत्पश्चात उन्हें दक्षिणा स्वरूप उपहार देकर चुनरी ओढाकर उनका सम्मान किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया l
जिला सचिव श्रीमती विभा बिहानी ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर, किरण झंवर, अंजू लोहिया, रेखा लोहिया, संतोष राठी, मंजू राठी तथा अन्य उपस्थित सभी बहनों का कार्यक्रम में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु मंदिर के पुजारी जीतू जोशी तथा मधु जी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl
    .          

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!