Bikaner Live

महावीर इंटरनेशनल वीरा कांफ्रेंस “अमुधा” दुबई में





महावीर इंटरनेशनल की देश भर के वीरा केंद्रों से 125 वीरायें संस्था के अमुधा कांफ्रेंस,दुबई में सहभागिता करने 14 अक्टूबर को दुबई जा रही है।
अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन ने दुबई अधिवेशन को महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बताया व शुभ कामनाएँ प्रेषित की ।

अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक वीरा डॉ रश्मि सारस्वत ने बताया कि वैश्विक मंच से संस्था के गोल्डन जुबली सेवा वर्ष में संस्था का प्रचार प्रसार करने व सेवा और सामाजिक समरसता के एक साझा दृष्टिकोण के तहत दिलों और विचारों को जोड़ने के लिए तथा हमारा लक्ष्य समान विचारधारा वाले व्यक्तियो के साथ स्थायी, प्रभावशाली संबंध बनाना है, जो सकारात्मक सेवा कार्यों व परिवर्तनों के प्रति जुनूनी हैं और हमारे साथ मिलकर सभी के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना चाहते हैं। इसी के तहत 16 अक्टूबर को इंडिया क्लब ,दुबई में कांफ्रेंस आयोजित की जावेगी। साथ ही देश भर के वीर-वीरा कांफ्रेंस में वर्तुळ माध्यम से भी जुड़ सकेंगें। सह निदेशक वीरा अलका दुधेड़िया ने बताया कि अमुधा कांफ्रेंस द्वारा हम दुबई निवासी समाजसेवी व्यक्तियों के लिए एक सेतु के रूप में कार्य करेंगे जो हमारी प्रिय भारत भूमि के लिए योगदान करना चाहते हैं और समाज में एक सार्थक सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सह निदेशक वीरा नंदिनी छलानी ने जानकारी दी कि हम संस्था के वर्चुअल केंद्र “मिसरी” के लिए वर्चुअल सदस्य बनाने की आकांक्षा रखते हैं, जिससे वैश्विक साझेदार हमारे साथ मिलकर सेवा के काम कर सकें और जरूरतमंद समुदायों के विकास और सशक्तिकरण में योगदान कर सकें सकें। माननीय राजस्थान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व डिप्टी CM श्रीमती दिया कुमारी ने अमुधा वीरा कांफ्रेंस की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनयें प्रेषित की।

बीकाना वीरा की सदस्या दिल मे उत्साह और उमंग लिए एक उदेस्य साधने आज दुबई के लिए रवाना हुई। Bikana vira की अध्यक्ष वीरा Shruti Bothra जाने वाली विराओं डॉ. आशु मलिक,नन्दिनी छलानी, संगीता डागा, भारती गहलोत, हीरा मनी नौलखा, चारू नाहटा, रेणू गुजरानी, मनीषा जिनोलिया, कुसुम लता शर्मा, साधना भंडारी को शुभकामनाएँ देने पधारी

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!