Bikaner Live

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नही छोड़ेगे – डॉ० श्रीमाली



नोखा ।  पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, बीकानेर संभाग की संयुक्त निदेशक, डॉ० पुष्पांजली श्रीमाली मंगलवार को नोखा पहुंची और उपकोष कार्यालय का निरीक्षण किया व पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी को ये विश्वास दिलाया कि राज्य सेवा के पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतू हरसम्भव कोशिश करेंगें, कोई कसर नही छोड़ेगें।
उपकोषाधिकारी, रमेशकुमार व्यास ने बताया कि संयुक्त निदेशक पेंशन, का यह वार्षिक निरीक्षण था जिसमें पेंशनर्स से संबंधित सॉफ्टवेयर आई एफ पी एम एस 3.0 से संबंधित कठिनाईयों के बारे में जानकारी ली, पेंशनर्स की बैंक पत्रावलियों मंगवायें जाने की स्थिति, बकाया की वसूली व भुगतान, पेंशनर्स के रिकॉर्ड संधारण से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी ली। नव नियुक्त क.लेखाकारों से परिचय कर कार्य के बारे में विस्तृत वार्ता भी की। इससे पहले पेंशनर समाज के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी से पेंशनर्स की समस्याओं व बकाया कार्यो के बारे में व नवीन व्यवस्था के लागू करने गुण अवगुण के बारे में विस्तृत चर्चा भी की। मोदी ने शिविर लगाकर पेंशनर्स अथवा पारिवारिक पेंशनर्स की जन्मतिथि का पीपीओ में अंकन करवाये जाने की मांग रखी ।
डॉ. श्री माली के पहली बार नोखा पहुंचने पर पेंशनर समाज व उपकोषाधिकारी द्वारा सम्मान किया गया ।
संयुक्त निदेशक, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, बीकानेर संभाग डॉ० पुष्पांजली श्रीमाली द्वारा उपकोष, नोखा के द्वारा किए गये कार्यो की प्रशंसा की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!