Bikaner Live

बीकानेर में सोने-चांदी के दामों में जोरदार उछाल, चांदी लाख के पार

बीकानेर: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को भी इनकी कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। बीकानेर में 24 कैरेट सोना 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि जेवराती सोने का भाव 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सबसे ज्यादा उछाल चांदी में देखने को मिला, जो 1,04,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। बीते सप्ताह से चांदी की कीमतों में करीब 8,000 रुपये की तेजी आई है।

ग्राहकी पर असर, लेकिन गिरावट की संभावना कम

जय श्री राम ज्वेलर्स के गणेश लाल सोनी ने बताया कि बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकी पर असर पड़ा है। हालांकि, फिलहाल दामों में गिरावट की संभावना कम दिख रही है। बाजार में तेजी का यह रुख आगे भी जारी रह सकता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!