बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर और देहात सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन आज शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया की अध्यक्षता में भाजपा संभाग कार्यालय में सम्पन्न हुआ।सम्मेलन में मुख्य वक्ता इस कार्यक्रम के संभाग संयोजक तिजारा विधायक महंत बालक नाथ ने जनसंघ से लेकर भाजपा के 46 वर्षों के इतिहास रीतिनीति की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पूर्व विधायक किशनाराम नाई के निधन पर दो मिनट का मोन रखकर शोक व्यक्त किया।विधायक महंत बालकनाथ ने कहा भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है। पार्टी का लक्ष्य भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। हमारी पार्टी की ताकत कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता की ताकत से हम आज सत्ता में है संगठन के माध्यम से हमें राष्ट्र को निर्मित करना है। बिना किसी कमीशन खोरी के आज सरकार का पैसा किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग के खाते में जाता है। देश का आम नागरिक एक सुखद जीवन जी रहा है। 11 वर्षों में बहुत परिवर्तन आया है अगर हमारा देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहा 20 साल में आप कल्पना नहीं कर सकते इतना विकसित देश होगाजिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भाजपा की ‘पंच निष्ठा’ का उल्लेख किया इसमें राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, सामाजिक-आर्थिक विकास, सर्वधर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति शामिल है । सुशासन के मूल मंत्र से भाजपा ने राजनीति में नया मानदंड स्थापित किया है। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा सक्रिय सदस्य संगठन की असली ताकत हैं कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा पार्टी का सक्रिय सदस्यों की मेहनत का नतीजा है आज केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है। जनप्रतिनिधि का भी दायित्व है वो इन कार्यकर्ता के सुख दुख का साथी बने में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर जाऊंगा उनके हाल पूछूंगा उनके काम करूंगा ये मेरी जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने कहा भाजपा ने देश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को बदला है और संगठनात्मक रूप से भी निरंतर सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है निशुल्क खाद्यान्न, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और सुमंगला जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों तक उनका हक पहुंच रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा एक और जहाँ तक सभी पार्टियों में वंशवाद एवं परिवारवाद और बहुतायत में जातिवाद हावी है वही भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है जो विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक है और सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्यकर्ताओं को समर्पित पार्टी है।महामंत्री मोहन सुराणा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
