Bikaner Live

राष्ट्रीय सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में बीकानेर के सात खिलाडिय़ों का चयन
soni


बीकानेर। 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय 14 आयु वर्ष फुटबाल प्रतियोगिता में  सादुल स्पोर्टस स्कूल के चार खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। स्कूल के प्राचार्य  दुलीचंद शर्मा ने बताया कि ये चारों खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व  करेंगे। उन्होंने आवेश,गुलजारी,आशु व शैजान को बधाई देते हुए उज्ज्वल  भविष्य की कामना की है। उप प्राचार्य अजयपाल ने बताया कि फुटबाल क ोच रफीक व सहायक कोच देवेन्द्र पुरोहित की मेहनत का नतीजा है कि ये  चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में अपना दमखम दिखाएंगे।
तीन अन्य भी हुए चयनित
सार्दुल स्पोर्टस स्कूल के चार खिलाडिय़ों के अलावा बीकानेर के तीन ओर  खिलाड़ी भी नेशनल सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का  हिस्सा होंगे। इनमें एक मास्टर बच्ची फुटबाल क्लब का नैतिक तावणिया  शामिल है। क्लब सचिव भरत पुरोहित ने नैतिक के चयन पर खिलाडिय़ों को  बधाई देते हुए कोच जितेन्द्र,अभिषेक,विनोद को भी शुभकामनाएं दी है।
महाराष्ट्र में आयोजित होगी प्रतियोगिता
सादुल स्पोर्टस स्कूल के फुटबाल के सहायक कोच देवेन्द्र पुरोहित ने बताया  कि सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता 25 से 29 अप्रेल तक क ोल्हापुर,महाराष्ट्र में आयोजित होगी। जिसके लिये बीकानेर से 7 खिलाडिय़ों  का चयन हुआ है। इनमें चार सादुल स्पोर्टस स्कूल,एक मास्टर बच्ची क्लब  का नैतिक,रजत गोदारा व एक अन्य खिलाड़ी शामिल है। इन सभी खिलाडिय़ों ने पिछले दिनों में कैंप में अभ्यास किया था। ये सभी रविवार तक महाराष्ट्र के लिये रवाना होंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!