Bikaner Live

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण कल


बीकानेर, 12 जनवरी। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत मंगलवार को पूर्वान्ह ग्यारह बजे विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित माहेश्वरी भवन में जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया जाएगा।
माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सचिव बीकानेर निवासी कोलकाता प्रवासी नरेन्द्र बागड़ी ने बताया कि मुख्य अतिथि लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि होंगे। समारोह में माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी  भी शामिल होंगे। ट्रस्टी श्रीकिशन राठी ने बताया कि संस्थान की ओर से पिछले कई वर्षों से जरूरत मंदों को सर्दी में कम्बल, गायों को घास, चारा व गुड़ खिलाने की सेवा की जा रही है। संस्थान की ओर से धर्म नगर द्वार के अंदर गीता रामायण पाठशाला परिसर में होम्यिपैथी व एक्यूप्रेशर चिकित्सा तथा कम्प्यूटर केन्द्र का संचालन आमजन के हितार्थ किया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!