Bikaner Live

गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यानंद सूरीश्वर जी का आसानियों के चौक में प्रवचन व अभिनंदन कल, संक्रांति 14 को

गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यानंद सूरीश्वर जी
    का आसानियों के चौक में प्रवचन व अभिनंदन आज, संक्रांति 14 को
बीकानेर, 12 जनवरी । आसानियों के चौक में मंगलवार को सुबह दस बजे जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के गच्छाधिपति, पद्मश्री से सम्मानित आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी का प्रवचन व अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
श्री गोवर्धन नाथ सेवा समिति के वरिष्ठ श्रावक हीरालाल गोलछा ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में सात सदस्यी आयोजन समिति बनाई गई है जिसमें दिलीप कुमार बांठिया, अशोक कुमार सिपानी, कमल चंद बांठिया, कंवर लाल बांठिया व दिलीप कुमार कोचर को विभिन्न दायित्व सौंपे गए है। आयोजन के पश्चात गौतम प्रसाद का आयोजन सूरत भवन में होगा।
पार्श्वचन्द्र गच्छ दादाबाड़ी में संक्रांति 14 को
आचार्यश्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी के सान्नध्यि में 14 जनवरी को गंगाशहर रोड के पार्श्वनाथ बगीची में सुबह करीब नौ बजे संक्रांति महोत्सव होगा। सक्रांति महोत्सव में बीकानेर के साथ देश के अनेक स्थानों के श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!