Bikaner Live

स्वतंत्रता सेनानी रावतमल कोचर मार्ग का लोकार्पण 15 को

पुरानी जेल रोड पर आर्य समाज भवन के पास 15 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे स्वतंत्रता सेनानी, एडवोकेट रावतमल कोचर मार्ग का लोकार्पण आचार्यश्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी व विधायक जेठानंद व्यास के आतिथ्य में होगा।
आयोजन से जुड़े प्रशांत कोचर ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रावतमल कोचर निर्भीकता, न्यायप्रियता, स्वाभिमान, सादगी तथा स्वदेश के प्रति समर्पण आदि गुणों से विभूषित थे। वे नगर विकास न्यास बीकानेर,, जैन महाविद्यालय, शहर कांग्रेस के अनेक वर्षों तक अध्यक्ष रहे। उनका भव्य नागरिक अभिनंदन 28 नवम्बर 1987 को कोचरों के चौक में हुआ। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व राजदूत लक्ष्मीमल सिंघवी, हीरालाल देवपुरा सहित अनेक गणमान्य लोगों शामिल हुए। कोचर ने अभिनंदन के अवसर पर मिली राशि को जेसराज सुगनी देवी बैद अस्पताल के निर्माण व विकास के लिए समर्पित कर दी।
———————————————— 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!