Bikaner Live

युवा अपनी शक्ति का सदुपयोग करें
शिक्षा के साथ खेलकूद में सक्रिय रहे- मगन सिंह राजवी

उत्कर्ष पारीक के बनाए हवाई जहाजों के कैलेंडर का लोकार्पण
बीकानेर, 12 जनवरी। सुप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड विजेता मगन सिंह राजवी ने कहा कि युवा अपनी शक्ति का सदुपयोग करें तथा शिक्षा के साथ खेलकूद, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। इससे युवा वर्ग का सर्वागींण विकास होगा।
राजवी सोमवार को पवन पुरी में शौकिया हवाई गतिविधियों के युवा फोटोग्राफर उत्कर्ष पारीक की ओर से बनाए गए हवाई जहाजों व हवाई गतिविधियों के सूर्य किरण व अन्य एयर शो के दौरान खींचे गए रंगीन वर्ष 2026 के कैलेंडर के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.नरेन्द्र पारीक व विभिन्न संगठनों के युवा उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि व्यवसायिक विमानों को उड़ने के लिए थाईलैण्ड में प्रशिक्षण के लिए चयनित उत्कर्ष पारीक की हवाई गतिविधियों की फोटोग्राफी करने की कला अन्तरराष्ट्रीय स्तर की है। केलैण्डर में प्रकाशित विभिन्न देशों व भारतीय विमानों की रंगीन तस्वीर को प्रकाशित किया गया है ।  इस अवसर पर राजीव ने केलैण्डर के मुख पृष्ठ पर हस्ताक्षर किए तथा युवा छायाकार उत्कर्ष पारीक को लक्ष्य के अनुसार कामयाबी हासिल करने का आशीर्वाद दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!