Bikaner Live

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बीकानेर शहर भाजपा ने किया विचारों का स्मरण, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया दिन


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर द्वारा “राष्ट्रीय युवा दिवस” स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय प्रांगण में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर सुमन छाजेड़ ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी के विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को अपने भीतर छिपी शक्ति को पहचानने का संदेश दिया। उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहा है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह आड़सर, झमकू देवी, रघुवीर प्रजापत, महेंद्र ढाका, भवानी पाइवाल, सी आर चौधरी, निशांत गौड़, अमर वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!