Bikaner Live

अभय कमांड सेंटर, ट्रैफिक पुलिस एवं साइबर सेल विभाग का भ्रमण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की

करुणा क्लब इकाई एवं स्काउट गाइड ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

बीकानेर। करुणा क्लब इकाई एवं स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस दो चरणो में मनाया गया। प्रथम चरण के कार्यक्रम की अध्यक्षता कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने की। जिन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय युवा दिवस : युवा शक्ति का प्रेरणा पर्व है।हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत ही हमारे युवा साथी हैं। प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है जो की महान संत, विचारक और देशभक्त स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी का मानना था कि युवा यदि जागरूक, शिक्षित और आत्मविश्वासी हों, तो देश को कोई भी शक्ति आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 1985 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया। राष्ट्रीय युवा दिवस हमें याद दिलाता है कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली शक्ति है।
इसके साथ ही द्वितीय चरण में सम्पूर्ण टीम के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक पुलिस थाना, साइबर सेल विभाग और अभय कमांड सेंटर का दौरा किया। जिसमे ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के श्री कृष्ण कुमार (एच एम), शिव कुमार शर्मा, प्रोग्रामर अधिकारी एवं श्री ओम जी मुंड असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर साइबर पुलिस स्टेशन, बीकानेर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम के बचाव की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवायी। कार्यक्रम में अभय कमांड सेंटर में उपस्थित सम्पूर्ण बीकानेर की जानकारी हेतु लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर संस्था प्रधान हनुमान छींपा ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श वाक्यों को प्रस्तुत कर युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहने का मार्ग प्रशस्त किया।उनके कुछ प्रमुख संदेश आज भी हमें राह दिखाते हैं — उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।सेवा ही सच्चा धर्म है।शरीर, मन और आत्मा तीनों को मजबूत बनाना आवश्यक है।
संस्था के युवा करूणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं में आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास करना। उन्हें शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना। निरन्तर नशा, हिंसा और गलत आदतों से दूर रहने का संदेश देना तथा समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना। जिससे सभी विधार्थी एवं युवा साथियों में निरंतर प्रगति की भावना जागृत करना है।
कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने बताया कि इस अवसर पर “मैं एक अच्छा नागरिक कैसे बनु” विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें 67 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई तथा द्वितीय चरण में 29 विद्यार्थियों ने भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन करुणा प्रभारी सौरभ बजाज ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!