Bikaner Live

पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष


बीकानेर। शिव वैली स्थित पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट वाई.वी. दम्माणी के नेतृत्व में यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से अनिल कोठारी अध्यक्ष, रामसिंह तंवर सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर सुन्दरलाल सोनी चुने गए। चुनावों में कुल 44 में से 38 सदस्य शामिल हुए। कार्यकारिणी में प्रमा शर्मा उपाध्यक्ष, सावित्री तंवर सचिव, दुष्यंत उम्ट सहसचिव, आयुष सेठी, समर कंवर, मूलचन्द नाहटा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!