Bikaner Live

सुगम रेल यातायात हेतु राई का बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य

कार्य के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल पर राई का बाग-जैसलमेर रेलखण्ड के जेठा चंदन-थईयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 13.01.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा पोकरण तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 20491, जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा दिनांक 14.01.26 को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर – पोकरण स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 14.01.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी – जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 14703, जैसलमेर-लालगढ रेलसेवा दिनांक 14.01.26 को जैसलमेर के स्थान पर श्री भादरिया लाठी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर श्री भादरिया लाठी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!