Bikaner Live

69वीं स्कूल नेशनल गेम्स में राजस्थान को स्वर्ण पदक, बीकानेर की मधु प्रजापत बनीं गोल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा


बीकानेर। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स में राजस्थान की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में बीकानेर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मधु प्रजापत की अहम भूमिका रही, जिनके शानदार प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।



राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच राजस्थान टीम ने अनुशासन, तकनीक और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मधु प्रजापत ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान आत्मविश्वास और समर्पण के साथ खेलते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मधु प्रजापत की इस उपलब्धि पर बीकानेर के तीरंदाजी परिवार, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
तीरंदाजी ओलॉपियंस श्यामसुंदर स्वामी ने शुभकामनाएं दी।
स्वर्ण पदक जीतने की सूचना मिलते ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। तीरंदाजी परिवार की ओर से मधु को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास ने यह मुकाम दिलाया है और वे आने वाले समय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी।

खेल प्रेमियों का कहना है कि मधु प्रजापत जैसी खिलाड़ी आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी इस सफलता से बीकानेर के खेल जगत को नई ऊर्जा मिली है और अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिला है।

राजस्थान टीम की इस शानदार जीत को खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बीकानेर वासियों को गर्व है कि जिले की बेटी मधु प्रजापत ने राष्ट्रीय मंच पर स्वर्णिम सफलता हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!