Bikaner Live

खेलो इंडिया अस्मिता नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तनुष्का चौहान ने जीता कांस्य पदक

खेलो इंडिया अस्मिता नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तनुष्का चौहान ने जीता कांस्य पदक

बीकानेर। बीकानेर की होनहार वेटलिफ्टर तनुष्का चौहान ने पहली बार खेलो इंडिया अस्मिता नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में आयोजित यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 जनवरी 2025 तक चली, जिसमें तनुष्का ने 77 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया।

एशिया गोल्ड मेडल विजेता दक्ष सिंह ने बताया कि तनुष्का इससे पूर्व भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। दिनांक 11 नवम्बर 2025 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, जो अम्बाला कैंट में आयोजित हुई थी, में 77 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा वेस्ट जोन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी 77 किग्रा जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
तनुष्का का चयन नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से खेल प्रदर्शन के आधार पर हुआ, जहाँ से उनका ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए 77 किग्रा भार वर्ग में चयन हुआ है।

तनुष्का के इस शानदार प्रदर्शन पर एनआईएस कोच संपत प्रजापत, एशिया गोल्ड मेडल विजेता दक्ष सिंह एवं दिनेश रंगा ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं इंडियन ओलंपिक वेटलिफ्टिंग कोच विजय कुमार शर्मा, जो ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू के प्रशिक्षक रह चुके हैं, ने भी तनुष्का चौहान को उनके पदक जीतने पर शुभकामनाएँ दीं। उक्त जानकारी ममता चौहान ने दी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!