Bikaner Live

जघन्य अपराधों को नियंत्रित करने को लेकर त्रैमासिक बैठक आयोजित



जघन्य अपराधों से संबंधित मामलों का त्वरित गति से करें निस्तारण- श्री रमेश देव, एडीएम सिटी

बीकानेर, 14 जनवरी। जघन्य अपराधों को नियंत्रित करने को लेकर त्रैमासिक बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी ने जघन्य अपराधों से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके।

बैठक में इससे पहले एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने जघन्य अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि  जिले में पिछले वर्ष 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या के कुल 49 मामले दर्ज हुए जिनमें से 07 पेंडिंग है। वहीं बलात्कार के कुल दर्ज 86 मामलों में से 03 पेंडिंग, सामूहिक बलात्कार के 29 दर्ज मामलों में से 01 पेंडिंग, पोक्सो बलात्कार के कुल दर्ज 43 मामलों में से 03 पेंडिंग, पोक्सो सामूहिक बलात्कार के कुल दर्ज 25 मामलों में से 02 पेंडिंग, दहेज हत्या के कुल दर्ज 15 मामलों में 04 पेंडिंग, लूट के 05 मामलों में 01 पेंडिंग है।

बैठक में एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़, उपनिदेशक अभियोजन श्री भवानी सिंह राठौड़, लोक अभियोजक श्री राधेश्याम सेवग उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!