Bikaner Live

एससी-एसटी एक्ट नियम 04 अंतर्गत मासिक बैठक का आयोजन

अनुसंधान जल्द करें ताकि पीड़ित को मिल सके न्याय- एडीएम सिटी

बीकानेर, 14 जनवरी। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण नियम 04 के अंतर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीेएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडीएम सिटी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट नियम 04 के अंतर्गत दर्ज मामलों का अनुसंधान जल्द कर कोर्ट में आरोप पत्र पेश करें ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके। साथ ही विशिष्ट लोक अभियोजक भी प्रभावशाली पैरवी करे ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। 

विशिष्ट लोक अभियोजक श्री राधेश्याम सेवग ने कहा कि पुलिस जमानत के लिए केस़ डायरी समय पर न्यायालय में पेश करें। साथ ही संबंधित जांच में चालान के साथ ही एफएसएल रिपोर्ट पेश करें। श्री सेवग ने बताया कि न्यायालय विशिष्ठ न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अपर सेशन न्यायालय में अब तक विचाराधीन कुल मामले 791 हैं। जिनमें से बहस चार्ज में 326, अभियोजना साक्ष्य में 262, ब्यान मुलजिम में 75, शहादत सफाई में 56 और अंतिम बहस में 68 प्रकरण है।

श्री सेवग ने बताया कि माह दिसंबर 2025 में एससी-एसटी एक्ट नियम 04 के तहत कुल 04 निर्णय हुए। जिनमें से 03 मामलों में पक्षद्रोही या राजीनामा होने पर बरी और एक मामले में दोषमुक्त किया गया। कुल 134 लोगों के बयान हुए। बैठक में एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़, उपनिदेशक अभियोजन श्री भवानी सिंह राठौड़,  विशिष्ठ लोक अभियोजक श्री राधेश्याम सेवग, समाज कल्याण अधिकारी श्री नंद किशोक राजपुरोहित उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!