Bikaner Live

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में सांस्कृतिक सप्ताह अभिव्यक्ति का आगाज़

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में सांस्कृतिक सप्ताह अभिव्यक्ति का आगाज़

बीकानेर,राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में सांस्कृतिक सप्ताह अभिव्यक्ति का आगाज़ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 15 जनवरी से 19 जनवरी तक चलने वाले इस सांस्कृतिक सप्ताह में एकल गायन, समूह गायन, कविता पाठ, निबंध लेखन, नाटक मंचन, भाषण, कहानी लेखन, एकल नृत्य तथा समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बबीता जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक के साथ ही सह शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।
सप्ताह के प्रथम दिन एकल गायन, समूह गायन तथा कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। तीनों ही प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक चेतना के रंग बिखेर कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। एकल गायन प्रतियोगिता में रुक्मणी शर्मा, वंशिका मेघवाल तथा निशा जाजड़ा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गायन प्रतियोगिता में सरोज सोनी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वसुंधरा सियाग, द्वितीय स्थान रितिका गहलोत और जाहिद ,तृतीय स्थान मुस्कान चौरड़िया और कनिका सेवक ने प्राप्त किया।

तीनों प्रतियोगिताओं में डॉ .संतोष वैद, डॉ.खुशहाल पुरोहित, डॉ प्रेम रतन हटीला, डॉ. लीला कुमारी और डॉ. समीक्षा व्यास निर्णायक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम का संचालन वंशिका मेघवाल ने किया ‌। संपूर्ण कार्यक्रम श्री मोहित शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!