Bikaner Live

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में “योगक्षेम  अणुव्रत संगठन यात्रा “

नोखा , 16 जनवरी। सोमवार को अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में “योगक्षेम  अणुव्रत संगठन यात्रा “का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन ,जैन चौक नोखा में किया जाएगा ।अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने बताया कि साधना प्रशिक्षण एवं समन्वय के उद्देश्य से देश भर में की  जा रही  योगक्षेम अणुव्रत संगठन यात्रा का आयोजन तेरापंथ भवन में सोमवार की शाम 6:00 बजे किया जाएगा ।जिसमें जैन समाज सहित अन्य सभी समाज के जागरूक नागरिक आमंत्रित है। इस आयोजन के साक्षी बनेंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कुसुम लुनिया, राज्य प्रभारी अशोक चौरडिया ,संयोजक विनोद बछावत,  डॉ नीलम जैन ,ताहिर खान, प्रभा पारिख, एवं  संयोजक रचना कोठारी। मंत्री गजेंद्र ने समय पर पहुंचकर होने वाली यात्रा का लाभ उठाने का आह्वान किया। नोखा के उपकोषा अधिकारी एवं अनुवृत समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष इन्द्रचन्द्र मोदी ने पेंशनर समाज के सदस्यों , शिक्षकगणो सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्यजनों से उक्त बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!