Bikaner Live

घुमन्तू समुदाय के व्यक्तियों के बनेंगे ऑनलाइन पहचान पत्र समेत विभिन्न प्रमाण पत्र


बीकानेर, 16 जनवरी । राज्य सरकार द्वारा घुमन्तू समुदाय (विमुक्त, घुमन्तू और अर्द्धघुमन्तू) के व्यक्तियों को केन्द्र/राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए राज्यभर में शिविर आयोजित किये जा रहे है।

एसडीएम बीकानेर सुश्री महिमा कसाना ने बताया कि इसी क्रम में उपखण्ड क्षेत्र बीकानेर के अन्तर्गत पंचायत समिति बीकानेर में दिनांक 19, 23 और 30 जनवरी को, नगर निगम बीकानेर क्षेत्र के लिए अम्बेडकर भवन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल बीकानेर में 29 और 30 जनवरी को, नगर पालिका देशनोक में 23 और 30 जनवरी को और नगर पालिका नापासर में 23 और 30 जनवरी को शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों में घुमन्तू समुदाय के व्यक्तियों के ऑनलाइन पहचान प्रमाण पत्र के साथ-साथ मतदाता परिचय पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, राशन कार्ड एवं निशुल्क दवाई किट वितरण, मुख्यमंत्री घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू आवास योजना के आवेदन आदि से संबंधित कार्य होगें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!