Bikaner Live

डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया ।

डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया ।
बीकानेर, 26 जनवरी 2026
राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में 26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिष्ठाता, डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, डॉ. राहुल सिंह पाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अधिष्ठाता ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसे तैयार करने में संविधान सभा को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। उन्होंने भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!