
ध्वजारोहण मांगीलाल कुकरा ने किया, राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का स्वर
बीकानेर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को रानी बाजार मेढ़ क्षेत्र स्थित स्वर्णकार भवन रानी बाजार ट्रस्ट परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति के बीच राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समारोह में ध्वजारोहण मांगीलाल कुकरा द्वारा किया गया। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष गणेशलाल सहदेव ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है और समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में लीलाधर बुटन, बद्री प्रसाद डावर, भंवरलाल कांटा, लालचंद धुपड़, रमेश कुमार जोड़ा, गोपाल भुण, तुलसीराम सोनी, सत्यनारायण मांडण, जगदीश प्रसाद अग्रोहिया, एडवोकेट धनराज सोनी एवं जुगल तोसावड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


















