Bikaner Live

सवारियों से भरी स्लीपर बस में लगी आगः
ट्रक से टकराने के बाद खड़े ट्रेलर में घुसी,

यात्री इमरजेंसी गेट से निकले

आग की लपट में आई स्लीपर बस ।

बीकानेर / श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जयपुर से बीकानेर जा रही एक स्लीपर बस नेशनल हाईवे पर चारे से भरे ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। बस के यात्री इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकल गए।

हादसा सुबह करीब 5:15 बजे श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर निकलते ही करीब एक से दो किलोमीटर आगे सेसोमू स्कूल के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अपने आगे चल रहे एक ट्रक से टकराकर हाईवे पर ही रुक गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

टक्कर के बाद बस में लगी आग, ऑटो लॉक हुई बस

हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई और बस का ऑटो लॉक सिस्टम सक्रिय हो गया, जिससे सवारियां अंदर फंस गईं। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बस के पीछे बने आपातकालीन द्वार को खोलकर यात्रियों को नीचे उतारा गया।

नाइट ड्यूटी ऑफिसर हेड कॉन्स्टेबल बलवीर सिंह काजला ने बताया- बस में आपातकालीन द्वार नहीं होता, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। आग लगने के बाद बस से बाहर निकलने का कोई अन्य रास्ता नहीं बचा था।

दो घंटे तक बंद रहा हाईवे, बस और ट्रेलर जलकर खाक

हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बंद कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्लीपर बस, उसमें रखा यात्रियों का सारा सामान और चारे से भरा ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो गया। यात्रियों का लाखों रुपए का सामान आग की भेंट चढ़ गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!