Bikaner Live

सेवा समिति द्वारा गूंजे बाबा रामदेवजी के जयकारे

सेवा समिति द्वारा गूंजे बाबा रामदेवजी के जयकारे

बीकानेर। मित्र एकता सेवा समिति द्वारा बुधवार को माघ दशमी पर लोकदेवता बाबा रामदेवजी के रोशनी घर मार्ग स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया ओर जयकारे लगाए।
इस अवसर पर सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि सेवा समिति के इं.कमल कांत सोनी, अनिल पाहुजा, राजकुमार जीनगर, शांति देवी चौहान, सैय्यद अख्तर, भवानी आचार्य, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन चौपदार सहित मंदिर के पुजारी दुष्यंत गहलोत,धुरेन्द्र सिंह गहलोत, मंदिर सेवक श्रीमती शालिनी गहलोत, गजानंद शर्मा, अशोक कुमार शर्मा आदि ने माघ दशमी के अवसर पर बाबा की प्रतिमा का शृंगार कर विशेष पूजा अर्चना की ओर बाबा के जयकारे लगाए। इस अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की मंदिर में दर्शन के लिए सिलसिला शाम तक चलता रहा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!