Bikaner Live

नेशनल पारा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बीकानेर की कंचन ने जीता स्वर्ण पदक
soni

नेशनल पारा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बीकानेर की कंचन ने जीता स्वर्ण पदक

बीकानेर, 28 जनवरी 2026। रोटरी क्लब ऑफ मद्रास चिन पटना और आईआईटी मद्रास के संयुक्त तत्वावधान में चेन्नई में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय पारा रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बीकानेर की खिलाड़ी कंचन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। क्लास-10 बालिका वर्ग में कंचन ने देशभर से आई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त कर बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

कंचन के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली गोमा देवी चेरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि यह प्रतियोगिता टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 22 से 25 जनवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें कंचन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

इस उपलब्धि पर जिला टेबल टेनिस संघ बीकानेर के उपाध्यक्ष भंवर सिंह, सचिव भवानी सिंह, कोषाध्यक्ष अविनाश राठौर सहित गोमा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, सुरेंद्र बण, भंवरलाल जोशी, डॉ. पूनम पुरी, तरुण बण और विक्रांत टावर ने कंचन को शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रकट की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!