Bikaner Live

गलत दिशा में लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डालने पर की गई कार्रवाई


बीकानेर। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस थाना नयाशहर द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री हेमंत शर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व एवं वृताधिकारी नगर श्री अनुज डाल के सुपरवीजन में थानाधिकारी नयाशहर सुश्री कविता पुनिया द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने पूगल फांटा मैन रोड के पास कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन संख्या RJ07GA3040 को गलत दिशा में चलते हुए पकड़ा। वाहन चालक द्वारा गफलत व लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाकर आमजन के जीवन को गंभीर संकट में डालने का अपराध पाया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामदयाल पुत्र श्री दुलाराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 06, गोगा जी मंदिर के पास, करमीसर, थाना नाल, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना नयाशहर की टीम में थानाधिकारी सुश्री कविता पुनिया (पुलिस निरीक्षक), श्री राजेन्द्र कुमार (सहायक उप निरीक्षक), श्री महिपाल सिंह ,मनोज कुमार  शामिल रहे।

नयाशहर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं तथा स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!